देहरादून आये नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया

मिशन २०२२ उत्तराखंड देहरादून
News Uttarakhand

                                                                       बंद कमरे की बैठकों में नड्डा ने कुछ बड़े दिग्गजों की क्लास,
                                                                       पार्टी को नुकसान पहुंचे ऐसा न करे कोई काम : जे पी नड्डा

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी देहरादून में गढ़वाल मंडल के 41 विधानसभा सीटों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए। नड्डा की दिनभर बैठकों का दौर चला तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से नड्डा ने बंद कमरे में रिर्पोट ली। पार्टी सूत्रों की माने तो भोजन के बाद नड्डा ने बंद कमरे में नई बड़े दिग्गजों की क्लास ली।
हाल ही में भाजपा में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे से धमकी से भाजपा में सियासी तूफान आ गया था। इससे पहले भाजपा यशपाल आर्य और उनके पुत्र को कांग्रेस में जाने से नहीं रोक पायी थी लेकिन हरक सिंह रावत के बगावती तेवरों को समय रहते पार्टी ने संभाल लिया।

आगामी 30 तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हल्द्वानी में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे है, मोदी की रैली से पहले या फिर बाद में अब पार्टी को सियासी हलचल नहीं चाहती जिससे कि भाजपा को गहरा नुकसान हो जाये।इसीलिए आज गढ़वाल मंडल की 41 सीटों की समीक्षा के बहाने नड्डा कई बड़े दिग्गजोें को सियासी अनुशासन का पाठ भी पढ़ा गये।

इसके अलावा भाजपा आगामी विधानसभा के चुनावी संग्राम में उत्तराखंड में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं को चुनाव के जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी देहरादून में बीजेपी के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि अगर चुनाव जीतना है तो सबसे पहले बूथ जीतना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया.

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक में बैठक को लेकर मीडिया को जानकारी दी उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए अगस्त महीने से ही दिल्ली हिमाचल और हरियाणा के 2-2 कार्यकर्ताओं को प्रत्येक विधानसभा में कार्य करने के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा में एक विस्तारक और एक प्रभारी को भी दायित्व सौंपी गया है। इन सभी के साथ करीब प्रत्येक विधानसभा में 4-5 कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नड्डा जी ने जीत का मंत्र दिया है। बूथ जीता चुनाव जीता, उन्होंने कहा कि बूथ पर किस तरह से काम करना है, बूथ को किस तरह से मजबूत करना है, बूथ पर किस प्रकार से काम करना है करीब 28 बिंदुओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक में बाद मीडिया से रूबरू हुए सीएम ने कहा राष्ट्रीय अध्य्क्ष के उत्तराखण्ड आने से पार्टी को मज़बूती मिली है सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे बताते चलें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड पहुंचे और सुबह से लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं बैठक में आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओ को ज़िम्मेदारीया दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.