उत्तराखंड में रविवार को जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से देहरादून में गढ़वाल सीटोां पर बूथ जीतने का मंत्र दे रहे थे वहीं कुमाऊं मंडल की नैनीताल सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता यशपाल आर्य भाजपा के किले का कमजोर कर रहे थे।
नैनीताल जनपद का कोटाबाग क्षेत्र यशपाल आर्य का लंबे समय से गढ़ रहा है और यहीं कारण है कि रविवार को जब यहां कांग्रेस द्वारा विशाल सभा का आयोजन किया गया तो उसमें न सिर्फ बड़ी संख्या में जनता जुटी बल्कि 18 ग्राम प्रधान सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग एवं जनप्रतिनिधियों ने भाजपा छोड़कर अनेको युवाओं ने यशपाल आर्य के आशीर्वाद से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने कोटाबाग क्षेत्र में जब इस विशाल जनसभा व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बड़ा परिवर्तन होगा और प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो वादे जनता के साथ किए थे, वह सब खोखले साबित हुए हैं तथा प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है, उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई के साथ ही आम जनता वर्तमान सरकार से बुरी तरह त्रस्त है तो वही किसानों को दुगनी आमदनी देने का वादा करने व आपदा से ग्रसित पीड़ितों को मुआवजा तक नहीं दे पाई है जिससे अब जनता काम हो वर्तमान भाजपा सरकार से भंग हो चुका है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2022 को फतेह करेगा और जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस दौरान नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य के अलावा कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
निवर्तमान विधायक नैनीताल संजीव आर्य ने कहा कि मिशन 2022 जनता जुमलों वाली इस भाजपा सरकार की विदाई कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा कोटाबाग बोल रहा है : कोटाबाग की यही पुकार,अबकी बार कांग्रेस सरकार।