161 Roads Closed Due To Rain : उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई हैै। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है।
161 Roads Closed Due To Rain :
ये मार्ग हैं बंद :
भारी बारिश की वजह से राज्य की 161 सड़कें बंद हैं जिनमें नौ राज्य मार्ग भी शामिल हैं। हालाकिं 243 जेसीबी से मशीनें बंद मार्गो को खोलने का प्रयास जारी है। बंद मार्गों में निर्माण खंड ऊखीमठ में मक्कू-पलद्वाड़ी-परकंडी-भीरी मार्ग, पिथौरागढ़ में सातसिलिग थल मोटर मार्ग, उत्तरकाशी में कमद अयारखाल मोटर मार्ग , निर्माण खंड दुगड्डा में स्व.जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग भी बंद है साथ ही गोपेश्वर और रुद्रप्रयाग-पोखरी में भी कई सड़कें बंद होने से जहां स्थाानीय लोेगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यातायात बंद होने से यात्रियों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
161 Roads Closed Due To Rain : हालाकिं राज्य की बंद सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार जुटी हुई है। वहीं राहत बचाव कार्यों के लिए भी प्रदेश में 103 टीमें गठित की गई हैं।
ये भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू बनी देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, मनाया गया जश्न