72 People Get Food Poisoning

72 People Get Food Poisoning : हरिद्वार में कुट्टू के आटे का सेवन करने से 72 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, जांच में जुटा ​खाद्य विभाग

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं हरिद्वार
News Uttarakhand

72 People Get Food Poisoning : हरिद्वार जिले के कांगड़ी और ब्रह्मपुरी गांव में कुट्टू के आटे का सेवन करने से 72 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए जिनको आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उनका उपचार जारी है।

72 People Get Food Poisoning

मरीजों का अस्पताल में जारी है इलाज

नवरात्र का पर्व शुरू होने के साथ ही कुट्टू के आटे का सेवन भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में हरिद्वार में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के कारण 72 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कई मरीजों को जिला अस्पताल तो कई को कांगड़ी के पास ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है।

72 People Get Food Poisoning :

72 People Get Food Poisoning

72 People Get Food Poisoning : जिलाधिकारी ने जाना मरीजों का हाल

वहीं मरीजों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल को स्टैंड बाय मोड पर रहने के आदेश दिए। मीडियो को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि फिलहाल मरीजों की स्थिति सामान्य है जिनको जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो दोषी लोग हैं उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : नैनीताल में कार के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, मामले में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published.