CM Dhami’s Gifts For Home Guard : प्रदेश के होमगार्डस मुख्यालय में होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथी के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। जहां भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें सीएम धामी ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सीएम धामी ने कोविडकाल में ड्यूटी करने वाले सभी होमगार्ड्स जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने होमगार्ड्स को प्रोत्साहन राशि के रूप में छ: हजार रुपए देने की घोषणा करी है।
कार्यों की सराहना :
CM Dhami’s Gifts For Home Guard : इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों के छात्रावास और जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय का लोकार्पण किया साथ ही विभाग के अधिकारियों को उनके साहसी कार्यों के लिए प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा कोरोना ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड्स की पत्नियों को सहायता राशि के रूप में का चेक भी वितरित किये।
CM Dhami’s Gifts For Home Guard :
वहीं सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में समूह-ग के पदों पर होमगार्ड्स को 25 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने होमगार्ड्स के कार्यों कर सराहना करते हुए कहा कि होमगार्ड्स जवान हमेशा जन सेवा और पुलिस का सहयोग करते हैं। आवश्यक सेवाओं के संचालन से लेकर, आपदा की स्थिति में होमगार्ड्स के जवान अपना पूरा योगदान देते हैं।
देखिये पूरा वीडियो :
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी से पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर