Kedarnath Dham After Snowfall

Kedarnath Dham After Snowfall : बर्फबारी के बाद केदारनाथ में दिखा जन्नत सा नजारा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन रुद्रप्रयाग
News Uttarakhand

Kedarnath Dham After Snowfall : प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फ से ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों के जनजीवन पर काफी असर पड़ा हैै। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने के बाद नजारा देखते ही बनता है। मंदिर के चारों ओर बर्फ से लदी पहाडियों का नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लग रहा है। जिससे केदारनाथ धाम की भव्यता और सुन्दरता बढ़ गई है साथ ही धाम की चोटियां बर्फ के कारण चांदी की तरह सफेद दिखाई दे रही हैं।

Kedarnath Dham After Snowfall

Kedarnath Dham After Snowfall :

Kedarnath Dham After Snowfall

निर्माण कार्य प्रभावित :

Kedarnath Dham After Snowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यहां के तापमान में भारी गिरावट आई है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानीयों का सामना तो क​रना ही पड़ रहा है और पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है। हालाकिं केदारनाथ में अभी भी सौ से ज्यादा मजदूर हैं। हालात ऐसे हैं कि मजदूर बर्फ को पिघलाकर पानी पी रहे हैं। लेकिन ऐसी ही बर्फबारी होती रही तो वो भी वापस लौट जायेंगे। बता दें धाम में कई जगह एक फीट तक बर्फ जम गई है।

Kedarnath Dham After Snowfall

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में ओमीक्रोन ने दी दस्तक, हाई अर्लट पर प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published.