Republic Day Of India

Republic Day Of India : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप क्यों मनाया जाता है ? जानिए

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Republic Day Of India : भारत में 26 जनवरी को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में प्रति वर्ष को मनाया जाता है। देश में हर साल गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस साल भारतवासी 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार के साथ लागू किया गया था। इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Republic Day Of India

भारत में पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया :

Republic Day Of India : पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इस दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण किया था और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। तब से हर साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Republic Day Of India

कौन फहराता है गणतंत्र दिवस पर झंडा :

Republic Day Of India : भारत के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करते हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति भव्य परेड की सलामी लेते हैं। राज्यों में वहां के राज्यपाल राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं और राज्यों में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करते हैं।

Republic Day Of India : 

Republic Day Of India

26 जनवरी को हुआ संविधान लागू :

एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया पर इसको 2 साल 11 महीने और 18 दिन बाद संविधान लागू किया गया । 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि इसी दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें : बाजपुर में परचम लहराने के लिए यशपाल आर्य ने भरा नामांकन, कहा— जनता का साथ जरूर मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published.