Nadda Uttarakhand Tour Canceled : उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी और रामनगर का दौरा था। लेकिन कुछ कारणों से रद्द हो गया। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा है। लेकिन उत्तराखंड के मौसम ने जेपी नड्डा के दौरे में खलल डाल दिया है।
ये है कारण :
Nadda Uttarakhand Tour Canceled : दरअसल प्रदेश के खराब मौसम के कारण बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा रद्द हो गया है। जिस कारण उनका प्रदेश में चुनाव प्रचार करने का दौरा रद्द हो गया है। आपको बता दें जेपी नड्डा राज्य के रामनगर और उत्तरकाशी में दौरा करने वाले थेै इस दौरान वो रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते जिसके लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर रखी थी |
Nadda Uttarakhand Tour Canceled :
और उनके लिए रामनगर के इंटर कॉलेज कि खेल मैदान में एक विशेष आयोजन भी होना था। इसके अलावा जेपी नड्डा उत्तरकाशी में भी एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे साथ ही भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान के लिए डोर टू डोर कैंपेन का कार्यक्रम भी था।
ये भी पढ़ें : आचार संहिता के उल्लंघन में सुमित हृदयेश और जोगेंद्र रौतेला को क्यों मिला नोटिस ?