Ambedkar On Mahaparinirvan Diwas

Ambedkar On Mahaparinirvan Diwas : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि, करण माहरा ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति
News Uttarakhand

Ambedkar On Mahaparinirvan Diwas : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

Ambedkar On Mahaparinirvan Diwas : चित्र पर किया माल्यार्पण

देहरादून में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Ambedkar On Mahaparinirvan Diwas

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि मौजूदा समय में संविधान खतरे में है सभी कांग्रेस जनो ने संकल्प लिया है कि वह संविधान की रक्षा करेंगे।

 

Ambedkar On Mahaparinirvan Diwas

ये भी पढ़ें : पिटबुल कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, मालिक पर मुकदमा दर्ज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.