Big Breaking Harbansh Kapoor

Big Breaking Harbansh Kapoor : बीजेपी विधायक हरबंश कपूर के निधन से राज्यभर में शोक की लहर

उत्तराखंड देहरादून शख्सियत
News Uttarakhand

Big Breaking Harbansh Kapoor : उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर और आठ बार के विधायक भाजपा विधायक हरबंश कपूर का आज निधन हो गया है। जिसके बाद भाजपा सहित पूरे राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी वरिष्ठ मंत्रीयों ने हरबंस कपूर के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी विधायक हरवंश कपूर के निधन के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ मौन रखकर गहरा शोक व्यक्त किया।

Big Breaking Harbansh Kapoor

कार्यक्रम स्थगित :

Big Breaking Harbansh Kapoor : स्वर्गीय विधायक हरबंश कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर देहरादून में उनके आवास पर रखा गया है और कुछ समय बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। वहीं हरबंश कपूर का अंतिम संस्कार लक्खीबाग शमशान घाट में किया जाएगा।

Big Breaking Harbansh Kapoor

Big Breaking Harbansh Kapoor :

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाया। वहीं भाजपा ने प्रदेश भर में आयोजित होने वाले अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

Big Breaking Harbansh Kapoor

ये भी पढ़ें : शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Leave a Reply

Your email address will not be published.