Bike Rider Injured In Rudraprayag

Bike Rider Injured In Rudraprayag : बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बाइक सवार घायल

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं पर्यटन राजकाज राजनीति रुद्रप्रयाग हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Bike Rider Injured In Rudraprayag : बदरीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है जहां सम्राट होटल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय अस्पताल पहुंचाया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और घायल का हाल चाल जानने के लिए प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी भी अस्पताल पहुंचे।

 

Bike Rider Injured In Rudraprayag

Bike Rider Injured In Rudraprayag : प्रभारी निरीक्षक पहुंचे अस्पताल

रूद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच सम्राट होटल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल का जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में इलाज चल रहा है। घायल का नाम राकेश रावत है जिसके सिर और पैर पर गंभीर चोट आई है।

Bike Rider Injured In Rudraprayag

पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे का कहना है कि रुद्रप्रयाग के हाईवे पेट्रोल वाहन द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को तत्काल पहुंचाया है और घायल का उपचार चल रहा है।

 

Bike Rider Injured In Rudraprayag

 

ये भी पढ़ें : बैसाखी मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published.