Bjp Meeting In Dehradun

Bjp Meeting In Dehradun : बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक, आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति
News Uttarakhand

Bjp Meeting In Dehradun : गुजरात व हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही एमसीडी चुनाव निपटने के बाद अब भाजपा सभी राज्यों में संगठन को चुस्त- दुरुस्त करने जा रही है। इसी क्रम में आज बीजेपी मुख्यालय देहरादून में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई।

 

Bjp Meeting In Dehradun

Bjp Meeting In Dehradun : सीएम धामी हुए शामिल

बीजेपी मुख्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। बैठक समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम, के साथ ही आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। वहीं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही बूथ पर पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Bjp Meeting In Dehradun

बता दें कि बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

 

Bjp Meeting In Dehradun

ये भी पढ़ें : सेना को मिले 314 नए सैन्य अफसर, उत्तराखंड के 29 कैडेट हुए पास आउट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.