BJP's Mission 2022

BJP’s Mission 2022 : बीजेपी का मिशन 2022, सीएम समेत इन दिग्गजों ने भरा नामांकन

उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं टिहरी गढ़वाल देवभूमि पोलखोल देहरादून पौड़ी गढ़वाल मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

BJP’s Mission 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए जहां बीजेपी की फाइनल लिस्ट जारी होना अभी बाकि तो उधर आज भाजपा के 4 दिग्गजों ने अपना नामांकन भर दिया है। खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तो पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से सतपाल महाराज ने अपना नामां​कन किया है। वहीं गदरपुर विधानसभा सीट से अरविंद पांडे जबकि नरेंद्र नगर सीट से सुबोध उनियाल ने नामांकन दाखिल किया है।

BJP's Mission 2022

नामांकन प्रक्रिया हुई तेज : 

BJP’s Mission 2022 : मिशन 2022 के महांसग्राम के लिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के 4 दिग्गज नेताओं ने अपना नामांकन ​कर लिया है। खटीमा सीट से नामांकन करने से पहले सीएम धामी ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और साथ ही 2022 के लिए बीजेपी की जीत के लिए आर्शीवाद भी मांगा। इसके बाद सीएम कार्यकर्ताओं से मिलते हुए नामांकन कार्यालय पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया।

BJP’s Mission 2022 :

BJP's Mission 2022

BJP’s Mission 2022 : वहीं पौड़ी की चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। उधर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गदरपुर विधानसभा सीट से शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे ने नामांकन किया। इसके साथ ही नरेंद्र नगर सीट से सुबोध उनियाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन किया।

BJP's Mission 2022

ये भी पढ़ें :  भाजपा के विधायक कांग्रेस में हुए शामिल, पार्टी पर लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published.