Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav

Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav : अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, यूपी में कराएंगे ऐसा आयोजन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति रोजगार लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav : ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग महोत्सव में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। बृजेश पाठक ने ऋषिकेश की तर्ज पर यूपी में भी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव करवाने की बात कही।

 

Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav

Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav : गंगा आरती में लिया हिस्सा

परमार्थ निकेतन में 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। ऐसे में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महोत्सव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ महोत्सव में शिरकत करते हुए गंगा आरती भी की। परमार्थ निकेतन पहुंचने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से योग महोत्सव को लेकर बातचीत की।

Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav

बृजेश पाठक का कहना है कि स्वामी चिदानंद सरस्वती और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा सकता है। वहीं स्वामी चिदानंद सरस्वती का कहना है कि योग महोत्सव कराने को लेकर अगर उनसे किसी भी तरह का सहयोग उत्तर प्रदेश सरकार लेती है तो वह अपना शत-प्रतिशत सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

 

Brajesh Pathak Reached Yoga Mahotsav

 

ये भी पढ़ें : सत्र का तीसरा दिन आज, धामी सरकार पेश करेगी बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published.