Cabinet Minister Harvested Wheat Crop

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने काटी गेंहू की फसल सुनी समस्याएं

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop : विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच पहुंची। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटने में उनका सहयोग किया।

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop : 

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop

किसानों की समस्याएं सुनी : 

रेखा आर्या ने गेहूं की कटाई के साथ ही थ्रेसर पर गेहूँ की मडाई भी की। इसके साथ ही गावँ की महिला किसान के खेत में काम कर रहे महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं और अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop : इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान ने कहा की उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है, साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए इस दिशा में काम किया जाएगा।

Cabinet Minister Harvested Wheat Crop

ये भी पढ़ें : तरबूज खाने के शौकीन हैं तो रहें सावधान, पहले इन बातों का जरूर रखें विशेष ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published.