Challenges For CM Dhami

Challenges For CM Dhami : मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सीएम धामी के सामने चुनौतियों का पहाड़, ये हैं मुख्य चुनौतियां

उत्तराखंड अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं चमोली चम्पावत टिहरी गढ़वाल देवभूमि पोलखोल देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मिशन २०२२ राजकाज रुद्रप्रयाग विशेष शख्सियत हरिद्वार
News Uttarakhand

Challenges For CM Dhami  : उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है लेकिन सीएम बनने के साथ ही धामी चुनौतियों के चक्रव्यूह में घिर गए हैं। क्या कुछ चुनौतियां रहेंगी इस रिपोर्ट में देखिए।

Challenges For CM Dhami  : उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनौतियों के चक्रव्यूह में घिर गए हैं। इन चुनौतियों से कैसे पार पाया जाएगा इसी पर सभी की नज़रे टिकी हुई। खटीमा से मिली हार के बाद पुष्कर सिंह धामी को भले ही हाईकमान ने प्रदेश का मुखिया बनाया हो लेकिन सीएम पद पर बने रहने के लिए धामी को 6 माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

Challenges For CM Dhami : 

Challenges For CM Dhami

वरिष्ठ नेताओं के साथ संतुलन : 

पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में इस बार भी भाजपा ने प्रचंड जीत हांसिल की है। ऐसे में हाईकमान ने धामी को एक बार फिर प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी है जिसके बाद से धामी के कंधों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ संतुलन बिठाने की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ जाती है। यही नहीं इसके अलावा नौकरशाही पर अंकुश लगाने के लिए भी सीएम धामी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

Challenges For CM Dhami : 

Challenges For CM Dhami

हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरना बड़ी चुनौती : 

Challenges For CM Dhami  : खटीमा से हार का मुंह देखने के बाद भी हाईकमान का भरोसा जीतने में सीएम पुष्कर सिंह धामी सफल रहे और यही वजह है की हाईकमान ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है ऐसे में धामी के उपर हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा पिछली सरकार के समय जो वादे धामी सरकार ने जनता से किए थे वो वादे पूरा करना भी धामी सरकार के लिए चुनौती बनकर सामने खड़े हैं।

Challenges For CM Dhami

सीएम पद पर 5 साल तक बने रहना चुनौती : 

Challenges For CM Dhami  : राज्य गठन के बाद से प्रदेश में अब तक 1 ही मुख्यमंत्री ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने ये चुनौती भी बड़ी है की वो अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करें और एनडी तिवारी के बाद दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बनें जो 5 साल तक सीएम पद पर आसीन रहें।

ये भी पढ़ें : धामी मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से छलका चुफाल का दर्द, कही ये बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published.