Chief Minister Dhami's Inspection

Chief Minister Dhami’s Inspection : मुख्यमंत्री ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं राजकाज
News Uttarakhand

Chief Minister Dhami’s Inspection : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन आश्रम पद्धति जनजाति विद्यालय खटीमा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने खटीमा में पहुंच कर आयुष विभाग की आकस्मिक सेवाओं का और चिकित्सालय में स्थापित हो एक हजार क्षमता वाले गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने निर्माणाधीन शहीद स्मारक के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिये।

Chief Minister Dhami’s Inspection :

Chief Minister Dhami's Inspection

किसानों के लिए निर्देश : 

Chief Minister Dhami’s Inspection : मुख्यमंत्री ने खटीमा कृषि उत्पादन मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां रखे नमी यंत्र की गुणवत्ता को भी देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कांटे में रखकर धान तोल यंत्र का भी निरीक्षण किया व मंडी में किसानों से बात कर उनकी समस्यायें सुनी और उसके निराकरण के निर्देश भी दिये।

Chief Minister Dhami's Inspection

अधिकारियों को निर्देश :

Chief Minister Dhami’s Inspection : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचकर विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ तहसील खटीमा के सभागार में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी विकास कार्य होने हैं। उन्हें शीघ्र प्राथमिकता व जनहित को देखते हुये प्रारंभ करें। उनमें गुणवत्ता, पारदर्शिता के शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग अपने कार्यों को तेजी से पूर्ण करें इसमें किसी भी प्रकार की स्थिलता न बरती जाए।

Chief Minister Dhami's Inspection

ये भी पढ़ें :  पीएम के केदारनाथ दौरे पर तैयारियां तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published.