Chief Of Army Staff Manoj Pandey

Chief Of Army Staff Manoj Pandey : थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे पहुंचे बद्री—केदार, परिवार संग किए दर्शन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति पर्यटन रुद्रप्रयाग विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Chief Of Army Staff Manoj Pandey : थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर है। ऐसे में उन्होंने आज बद्री—केदार के दर्शन किए। सबसे पहले सेनाध्यक्ष ने सुबह करीब 9 बजे केदारनाथ धाम में पूजा—अर्चना कर भगवान का आर्शावाद लिया। इसके बाद वह बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। बद्रीनाथ धाम पहुंच सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने दर्शन कर भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद लिया।

Chief Of Army Staff Manoj Pandey : 

Chief Of Army Staff Manoj Pandey

उत्तराखंड दौरे पर थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे : 

सेनाध्यक्ष मनोज पांडे परिवार के साथ आज सुबह पहले केदारनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। उनके साथ सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग ने सेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इसके बाद सेनाध्यक्ष ने बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया।

Chief Of Army Staff Manoj Pandey

Chief Of Army Staff Manoj Pandey : सेनाध्यक्ष मनोज पांडे सपरिवार आज दोपहर बद्रीनाथ भगवान के दर्शन को पहुंचे। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की। मंदिर समिति मुख्यकार्याधिकारी बी. डी.सिंह ने भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

Chief Of Army Staff Manoj Pandey

ये भी पढ़ें : शराब ठेका बना घाटे का सौदा , नहीं मिल रहा कोई दुकान का खरीदार

Leave a Reply

Your email address will not be published.