CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati : सीएम धामी पहुंचे अद्वैत आश्रम मायावती , कैलाश गहतोड़ी संघ लगाया ध्यान

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चम्पावत देवभूमि पोलखोल मिशन २०२२ राजकाज शख्सियत
News Uttarakhand

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तो इसके साथ ही वह अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे, जहां उन्होंने कैलाश गहतोड़ी संग ध्यान लगाया।

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati :

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati

मायावती आश्रम : 

सीएम धामी आज चंपावत दौरे के दौरान लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती में पहुंचे। जहां उन्होंने ध्यान केंद्र व स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित संग्रहालय का अवलोकन किया और अद्वैत आश्रम में ध्यान भी लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अद्वैत आश्रम एक अद्भुत और रमणीय जगह है, जहां पुण्य आत्माओं का वास है और यहां आना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि अपने हिमालय प्रवास के दौरान स्वामी विवेकानंद जी ने भी कुछ वक्त ध्यान-साधना के लिए मायावती आश्रम में बिताया था और आज यह आश्रम स्थानीय लोगों को सेवा भाव के रूप में अनेक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati : इसके अलावा सीएम धामी ने कहा स्वामी विवेकानंद के सपनों को आज पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं। जहां उत्तराखंड में केदारनाथ का पुनर्निर्माण तो बद्रीनाथ का नया स्वरूप नजर आएगा। बता दें कि चंपावत जिले में लोहाघाट से लगभग 9 किलोमीटर दूर यह आश्रम है जो भारत के साथ ही विदेशों के लोगों का भी आध्यात्मिक आकर्षण बना हुआ है।

CM Dhami In Advaita Ashram Mayawati

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के सिद्धार्थ ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का किया दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published.