CM Dhami In Pithoragarh

CM Dhami In Pithoragarh : पिथौरागढ़ पहुंचे सूबे के मुखिया, कुमांऊनी भाषा में लोगों को किया संबोधित

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल पिथौरागढ़ मिशन २०२२ राजकाज शख्सियत
News Uttarakhand

CM Dhami In Pithoragarh  : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रचार प्रसार भी तेज हो गया है। ऐसे में भाजपा पार्टी की बागडौर संभाले हुए सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी इन दिनों प्रत्याशियों के समर्थन में घर—घर जाकर जनता से मिशन 2022 का आर्शीवाद मांग रहे है। इसी क्रम में सीएम धामी पिथौरागढ़ पहुंचे जहां उन्होंने डीडीहाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर कैंपन किया।

CM Dhami In Pithoragarh :

CM Dhami In Pithoragarh

इस बार पार्टी तय करेगी 60 पार का लक्ष्य—सीएम :

CM Dhami In Pithoragarh  : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  पिथौरागढ़ पहुंचे जहां उन्होंने डीडीहाट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल के समर्थन में जनसभा कनालीछीना और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कुमांऊनी भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए पिथौरागढ़ में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया और लोगों से उन्हें और भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने की अपील की।

CM Dhami In Pithoragarh

CM Dhami In Pithoragarh  : इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के सिमलगैर बाज़ार से सिल्थाम तक बाजार में जनसंपर्क और डोर टू डोर केम्पेन कर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत के लिए वोट मांगे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिस तरह से भारी ठंड और हिमपात के बावजूद भाजपा की जनसभाओं में लोग उमड़ कर आ रहे हैं उससे पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत निश्चित लग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 60 पार के नारे को पूरा करने जा रही है।

CM Dhami In Pithoragarh

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के ये पारंपरिक भोजन कर देते हैं टूरिस्टों को उंगलियां चाटने पर मजबूर

Leave a Reply

Your email address will not be published.