CM Dhami Released Song

CM Dhami Released Song : “सीएम धामी ने ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का किया विमोचन

उत्तराखंड देहरादून मनोरंजन राजकाज
News Uttarakhand

CM Dhami Released Song : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। ये गीत पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच व उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित है। हिन्दी भाषा में तैयार किये गये इस गीत की निर्माता श्रीमती सावित्री बसेड़ा और निर्देशक डी.एस. बिष्ट द्वारा किया गया है।

CM Dhami Released Song :

CM Dhami Released Song

सीएम ने की सराहना : 

CM Dhami Released Song : इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस गीत के माध्यम से सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों व समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जो प्रयास किये जा रहे हैं। इनका समावेश कर गीत के रूप में प्रस्तुत करने का सराहनीय प्रयास किया गया है। गीत के विमोचन के अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल, गीत से जुड़े हुये बी.बी. इंटरटेनमेंट की टीम और गीत निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकार उपस्थित थे।

देखिये पूरा वीडियो :

पढ़िए पूरी खबर : हरदा और गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published.