Cm Dhami Security Tightened

Cm Dhami Security Tightened : अतीक अहमद हत्याकांड के बाद बढ़ाई गई सीएम धामी की सुरक्षा, अलर्ट पर एजेंसिया

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Cm Dhami Security Tightened : प्रयागराज में अतीक और अशरफ हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है। ऐसे में पुलिस ने सीएम धामी की सुरक्षा को और सख्त करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने वाले लोगों को विशेष चेकिंग के बाद ही उनसे मिलने दिया जाएगा।

 

Cm Dhami Security Tightened

Cm Dhami Security Tightened : चेकिंग के बाद मिल सकेंगे

यूपी में हुए अतीक अहमद हत्याकांड के बाद सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मुख्यमंत्री की सुरक्षा और सख्त करने की सलाह के बाद पुलिस मुख्यालय भी उनकी सुरक्षा और कड़ी करने को लेकर सतर्क हो गया है। पुलिस मुख्यालय में इसे लेकर अधिकारियों की बैठक भी हुई। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, सचिवालय या मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में लोग बिना सख्त चेकिंग के उनसे मिलने नहीं जा सकेंगे।

Cm Dhami Security Tightened

उन्होंने बताया कि इसके अलावा किसी भी वीआईपी या वीवीआईपी के सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार उनके सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। एडीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को लेकर इंटेलिजेंस मुख्यालय और पुलिस मुख्यालय समय समय पर रिव्यू करता रहता है।

 

Cm Dhami Security Tightened

 

ये भी पढ़ें : कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल, विकास भगत ने दिलाई सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published.