CM Dhami's Rudrapur Tour

CM Dhami’s Rudrapur Tour : सीएम पुष्कर सिंह धामी का रूद्रपुर दौरा, पंचायत प्रतिनिधयों के सम्मान में आयेजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं मिशन २०२२ विशेष
News Uttarakhand

CM Dhami’s Rudrapur Tour : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को रूद्रपुर दौरे पर रहे जहां उन्होंने लोक योजना अभियान-2021 के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम पुष्कर ने ग्राम प्रधानों को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

CM Dhami's Rudrapur Tour

ग्राम प्रधानों को दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा : 

CM Dhami’s Rudrapur Tour : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंचायत प्रतिधियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर ने कहा कि सबकी योजना सबका विकास योजना के तहत सरकार हर सम्भव पंचायत को सशक्त करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े 4 महीनों में जनता के हित में 500 से अधिक निर्णय लिए हैं और आगे भी सरकार जनता के हित में ऐसे निर्णय लेती रहेगी। सीएम पुष्कर ने ये भी कहा कि कैबिनेट ने प्रदेश में खेल नीति को स्वीकृति दी है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा।

CM Dhami’s Rudrapur Tour :

CM Dhami's Rudrapur Tour

2022 में भी भाजपा की प्रचंण बहुमत की सरकार बनेगी :

CM Dhami’s Rudrapur Tour : कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री उत्तराखंड में सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है और निश्चित तौर पर 2022 में भी प्रदेश की जनता भाजपा को अपना आर्शीवाद देगी और उत्तराखंड में भाजपा प्रचंण बहुमत की सरकार बनाएगी।

CM Dhami's Rudrapur Tour

ये भी पढ़ें : बिग बी की लाडली ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आयेगी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published.