CM Ekal Women Yojana

CM Ekal Women Yojana : सीएम धामी की घोषणा, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का ​ऐलान

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

CM Ekal Women Yojana : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सम्मान समारोह (एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर) व महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की घोषणा की।

 

CM Ekal Women Yojana

CM Ekal Women Yojana : स्वरोजगार में मिलेगा लाभ

सीएम धामी का कहना है कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से निश्चित ही हमारी एकल महिलाओं को स्वरोजगार में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज हमारी मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आज वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है।

CM Ekal Women Yojana

CM Ekal Women Yojana : मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को हमारी राज्य की महिलाएं साकार कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार राज्य की महिलाओं के साथ सदैव खड़ी है।

 

CM Ekal Women Yojana

 

ये भी पढ़ें : होली को लेकर जीम कॉर्बेट नेशनल पार्क सतर्क, अधिकारियों की छुट्टी रद्द

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.