Congress Got A Double Blow

Congress Got A Double Blow : चंपावत उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा दोहरा झटका, जोत सिंह बिष्ट ने बेटे संग थामा आप का हाथ

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Congress Got A Double Blow : चंपावत उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरहसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस में चल रही अंतर कलह​ से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अपने बेटे संग आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

Congress Got A Double Blow : 

Congress Got A Double Blow

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता :

जोत सिंह बिष्ट और उनके बेटे को आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल जी की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट जी द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

Congress Got A Double Blow

कांग्रेस की अंतर्कलह से दुखी होकर दिया इस्तीफा : 

Congress Got A Double Blow : बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने अपने बेटे के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की थी जिसमें उन्होंने कहा कि वह पार्टी में चल रही अंतर्कलह से दुखी हैं साथ ही उन्होंने कहा कि नेतृत्व कर रहे लोग लगातार हार के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं और केवल व्यक्तिगत हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिससे परेशान होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।

Congress Got A Double Blow

ये भी पढ़ें : चंपावत उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने सस्पेंस किया खत्म, सीएम के खिलाफ लड़ेंगी निर्मला गहतोड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published.