Devendra Yadav On The Target

Devendra Yadav On The Target : हरदा के बाद अब कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर देवेन्द्र यादव, ये है वजह

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Devendra Yadav On The Target : उत्तराखंड में चुनावी नतीजों से पहले ऐसा माना जा रहा था की इस बार ​सत्ता पर कांग्रेस ही विराजमान होगी और यही वजह है की हरीश रावत भी खुद को भावी मुख्यमंत्री मानते हुए लगातार सोशल मीडिया पर सत्ता में आने के बाद की रणनीतियों को साझा कर रहे थे

Devendra Yadav On The Target

Devendra Yadav On The Target :

लेकिन 10 मार्च को आए नतीजों ने कांग्रेस के साथ ही हरदा के सपनों को चकनाचूर कर दिया और सत्ता पर कांग्रेस नहीं बल्कि सभी मिथकों को तोड़ते हुए एक बार फिर भाजपा विराजमान हो गई। जिसके बाद से ही कांग्रेस में सिर-फुटव्वल की स्थिति पैदा हो गई और नेताओं की अंतरकलह खुलकर सड़कों पर दिखाई दे रही है। जहां पहले हरीश रावत कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर थे तो वहीं अब उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रभारी रहे देवेन्द्र यादव कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर हैं।

Devendra Yadav On The Target

यादव की टीम ने ही किया था सीटों का बंटवारा : 

Devendra Yadav On The Target : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ख़राब प्रदर्शन के लिए कांग्रेसी नेता देवेन्द्र यादव को ही कुसुरवार ठहरा रहे हैं और वो इसलिए क्योंकि देवेन्द्र यादव की टीम ने ही इस बार विधानसभा चुनाव में ये तय किया था की किसे टिकट मिलना है, किसे टिकट नहीं मिलना है। ऐसे में कांग्रेस के केवल 19 सीटों पर ही सिमट जानें को लेकर कांग्रेसी नेता देवेन्द्र यादव पर हार का ठिकरा फोड़ रहे हैं। बहरहाल कांग्रेस की ये अंतरकलह कब तक शांत होती है और कब हार के सदमे से बाहर निकलकर कांग्रेस पहले की तरह साधारण होती है इसी पर सबकी निगाहेंटिकी हुई है।

Devendra Yadav On The Target

ये भी पढ़ें : हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी में धामी सरकार, विधवाओं और बुजुर्गों को मिलगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published.