Devotees Stuck In Hemkund Route

Devotees Stuck In Hemkund Route : हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली देवभूमि पोलखोल पर्यटन विशेष हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Devotees Stuck In Hemkund Route : सिखों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। लेकिन यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 19 किलोमीटर पैदल मार्ग के साथ ही कई खतरनाक रास्तों को भी पार करना पड़ता है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के दौरान 4 श्रद्धालु फंसने की खबर है। हालांकि एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Devotees Stuck In Hemkund Route : 

Devotees Stuck In Hemkund Route

ग्लेशयर में फंसे श्रद्धालु :

 हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर चार श्रद्धालुओं के फंसने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद मालूम पड़ा की घांघरिया से लगभग 4 किलोमीटर आगे ग्लेशयर के पास कुछ लोग फंसे हुए हैं और फंसे हुए लोगों में से एक का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Devotees Stuck In Hemkund Route

Devotees Stuck In Hemkund Route : देर रात एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घटनास्थल पर चार श्रद्धालु फंसे हुए पाये गए। जिसमें से एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य भी खराब था।एसडीआरएफ टीम ने रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन किया और बीमार हुए श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि चारों फंसे हुए श्रद्धालुओं के मिलने के बाद उनको पैदल मार्ग से घांघरिया गुरुद्वारे तक पहुंचाया गया।

Devotees Stuck In Hemkund Route

ये भी पढ़ें : चारधाम की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए विशेषज्ञों की समिति का गठन

Leave a Reply

Your email address will not be published.