Employees And Police Clash

Employees And Police Clash : बर्खास्त कर्मचारियों का धरना जारी, दो महिलाएं हुई बेहोश

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति
News Uttarakhand

Employees And Police Clash : उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय बैकडोर भर्ती मामले में बर्खास्त किए गए 228 कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लेकिन जब आज पुलिस प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल से उठाने पहुंची तो उनकी कर्मचारियों से झड़प हो गई। वहीं पुलिस से नोकझोंक के दौरान दो महिलाएं बेहोश भी हो गई।

 

Employees And Police Clash

Employees And Police Clash : पुलिस की झड़प

विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों का विधानसभा के पास धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं जब बर्खास्त कर्मचारियों को पुलिस जबरन धरने से उठाने लगी तभी कर्मचारी विरोध करने लगे जिसपर पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं पुलिस से नोकझोंक के दौरान दो महिलाएं बेहोश हो गई जिनमें से एक महिला बेहोश जबकि दूसरी महिला के हार्ट अटैक पड़ने की बात है। फिलहाल दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

Employees And Police Clash

उधर पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित कर्मचारियों ने कोरोनेशन हॉस्पिटल के बाहर भी धरना देकर विरोध जताया। इतना ही नहीं धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सब नियुक्तियां अवैध हैं तो कार्रवाई कुछ कर्मचारियों पर ही क्यों की गई।

 

Employees And Police Clash

ये भी पढ़ें : काशी और उज्जैन की तर्ज पर हरिद्वार में बनेगा भव्य कॉरिडोर, कवायद शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published.