Ganesh Joshi Distributed Material : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मालसी में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार को राहत सामग्री प्रदान करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार ने भी कैबिनेट मंत्री को अपनी परेशानियां गिनाते हुए निस्तारण की बात गणेश जोशी से की।
Ganesh Joshi Distributed Material : राहत सामग्री प्रदान
मालसी अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर परिवार को राशन और जरूरत की राहत सामग्री प्रदान की। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया और देहरादून जिला प्रशासन को आग की घटना से नुकसान का आकलन कर परिवार की मुख्य महिला संगीता देवी को तत्काल सहायता देने के निर्देश।
बता दें की शनिवार देर रात देहरादून के मालसी में संगीता देवी का घर आग की चपेट में आने से घर सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय पार्षद सुंदर सिंह कोठाल के अनुरोध पर पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
ये भी पढ़ें : खाई में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा