Harda Against BSP In Election 2022

Harda Against BSP In Election 2022 : हरदा ने खोला बसपा के खिलाफ मोर्चा , पार्टी को बताया सुपारी किलर

विशेष उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल मिशन २०२२ राजकाज शख्सियत हरिद्वार
News Uttarakhand

Harda Against BSP In Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदिक है ऐसे में अब तमाम राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच सियासी घमासान में कांग्रेस की अगुवाई कर रहे हरीश रावत ने बसपा पर तीखा हमला करते हुए पार्टी को सुपारी किलर बताया है।

Harda Against BSP In Election 2022

ये हैं वजह : 

Harda Against BSP In Election 2022 : मिशन 2022 की तारीख जैसे—जैसे नजदिक आ रही है वैसे—वैसे उत्तराखंड के सर्द मौसम का भी सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बसपा पर तीखे बाण चलाकर तापमान की आंच को और भी अधिक बढ़ा दिया है। दरअसल हरिद्वार दौरे के दौरान हरीश रावत ने कहा कि हमारे विषय में एक पार्टी सुपारी किलर का काम कर रही है।

Harda Against BSP In Election 2022 : बीती बार के इलेक्शन में भी पार्टी ने कांग्रेस को ध्यान में रखकर प्रत्याशियों को उतारा था और इस बार भी प्रत्याशी इसलिए बदले जा रहे हैं जिससे भाजपा की जीत सरल हो। इसके साथ ही हरदा ने बसपा का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी को तय करना चाहिए कि उनका लक्ष्य कांग्रेस को हराना है या फिर भाजपा को।

Harda Against BSP In Election 2022

नामांकन के आखिरी दिन बसपा ने बदला था प्रत्याशी : 

Harda Against BSP In Election 2022 : जहां एक तरफ हरिद्वार ग्रामीण सीट पर हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत चुनावी मैदान में हैं इस बीच हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से बसपा पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन अपना प्रत्याशी ही बदल दिया। जिसके बाद दर्शन शर्मा के स्थान पर बसपा से यूनुस अंसारी ने अपना पत्र दाखिल किया। तो उधर ग्रामीण क्षेत्र से सपा प्रत्याशी साजिद अली ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

Harda Against BSP In Election 2022

Harda Against BSP In Election 2022 : 

बता दें कि दर्शन शर्मा के विधानसभा क्षेत्र से बाहर का होने की वजह से पार्टी के अंदर भी एकराय नहीं बन पा रही थी। पैराशूट प्रत्याशी होने के कारण बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में सहमति न बनने के कारण बसपा को नामांकन के आखिरी दिन अचानक अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा। बसपा ने अब मुस्तफाबाद पदार्था के रहने वाले पार्टी के पुराने सिपाही यूनुस अंसारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : लालकुआं में एकजुटता के चुनावी प्रचार में जुटी भाजपा, तो कांग्रेस के तेवर दिख रहे सुस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published.