Heavy Snowfall In Hill Areas : उत्तराखंड में बदलते मौसम के साथ पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है। चारधाम के साथ ही राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए प्रदेश में पर्यटक पहुंच रहे हैं और जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल खिल उठे हैं।
समस्या भी बनी बर्फ :
Heavy Snowfall In Hill Areas : मसूरी नैनीताल चार धाम रूद्रप्रयाग कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। जिस वजह से बर्फीली हवाओं ने स्थानीय लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में पानी और बिजली की समस्या भी बन गई है। जहां बदरीनाथ हाईवे पर लगभग 3 फीट बर्फ जम गई है।
Heavy Snowfall In Hill Areas :
वहीं चमोली में भी 100 से ज्यादा गांव बर्थडे थक चुके हैं। बर्फबारी और बारिश ने पहाड़ों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बर्फबारी से कई मार्ग बंद हो चुके हैं, जिस कारण कई पर्यटक भी फंसे हुए हैं।
ये भी पढ़ें : टिकट मिलने के बाद मॉं को याद कर भावुक हुए सुमित हृदयेश, कहा— मॉं के अधूरे सपनों को करूंगा पूरा