Hemkund Sahib Yatra

Hemkund Sahib Yatra : हेमकुंड साहिब में ग्लेशियर खिसकने से लापता छठी महिला श्रद्धालु का मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं पर्यटन रुद्रप्रयाग
News Uttarakhand

Hemkund Sahib Yatra : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा भी चरम पर है। ऐसे में बार-बार मौसम की खलल की वजह से श्रद्धालुओं के साथ ही जिला प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Hemkund Sahib Yatra

इसी क्रम में रविवार को ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में 6 श्रद्धालु आ गए थे जिनमें से 5 लोगों को पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया था जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल थे जबकि एक म​हिला लापता बताई जा रही थी। ऐसे में महिला को ढूंढ़ने के लिए सोमवार सुबह भी रेस्कयू अभियान चलाया था और आखिरकार महिला के शव को ढूंढ लिया गया है।

Hemkund Sahib Yatra : 

Hemkund Sahib Yatra

सोमवार सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान मिला महिला का शव

हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर खिसकने से 6 श्रद्धालु बर्फ की चपेट में आ गए थे जिनमें से रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को सकुशल बरामद कर लिया था जबकि 37 वर्षीय एक महिला लापता बताई जा रहा थी जिसके बाद रेस्कयू टीम ने लापता महिला को ढूढने के लिए सोमवार को भी रेस्क्यू अभियान को जारी रखा और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार महिला का शव ढूढ लिया गया है।

Hemkund Sahib Yatra : 

Hemkund Sahib Yatra

मृतक महिला का नाम कमलजीत बताया जा रहा है जो परिवार संग हेमकुड साहिब की यात्रा के लिए पहुंची थी। फिलहाल रेस्क्यू टीम ने महिला के शव को पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : प्राकृतिक सौंदर्य की पहचान है बधाणी ताल, पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित

Leave a Reply

Your email address will not be published.