Holi 2022 : पहाडों में पारम्परिक होली को मनाने के लिये होली आने से पहले ही इन दिनों होली के होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का रूख कर पहाडी वेशभूषा और पहाडी होली नृत्यों के जरिये लोगोें को पारम्परिक होली के झलकियां दिखा रही है जिससे लोग अपने परम्परा की तरफ लौट सके और आने वाले समय में इन्ही परम्पराओं के अनुसार पहाडी त्योहारों को मना पाए।
Holi 2022 : 
परंपराओं को जीवित रखने के ये प्रयास :
Holi 2022 : होली के होल्यारों का दल पिछले 8 सालों से पहाड़ की पारम्परिक होली की इस संस्कृति को बचाने के लिये निरंतर प्रयास कर रहा है। जिसमें सफेद पोशाक और काली टोली पहनकर होली के होल्यारों का दल पहाडी होली गायन और नृत्य संग इस पहाडी वेशभूषा में इसी तरह से होली को मना रहा है और होली के लिये चंदा भी एकजुट कर रहा है हर साल होली आने से चंद दिन पूर्व बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पहाड की पारम्परिक की तरफ आकृषित करने के लिये इस पारम्परिक होली के रंग बिखेरे जा रहे हैं।
Holi 2022 : लोगों से अपील :
Holi 2022 :पहाडी अंदाज में मनायी जा रही सतपुली से होली के होल्यारों का दल जहां 8 सालों से इस परम्परा की तरफ लोगों का ध्यान बंटा रहा है। तो वहीं जिले के राठ क्षेत्र के लोग भी इस कवायद में जुटे हैं और सफेद पोशाक संग बाजारों में होली के गायन और नृत्यों में झूम कर लोगों को उसी होली की याद दिला रहे हैं जो नये क्लेवर की होली में नज़र नहीं आते। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि पौराणिक संस्कृति को धरोहर की तरह सजोने के लिए इसका संरक्षण जरूरी है इसलिए हर त्योहरों को पहाड़ी परंपरा अनुसार लोग जरूर मनाएं।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में देखने को मिल रही होली की धूम, महिलाएं परिवार संग कर रही होलिका पूजन