IMA POP 2022

IMA POP 2022 : देश को मिले 288 जांबाज योद्धा , मित्र देशों के 89 कैडेट्स पास आउट

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ विशेष
News Uttarakhand

IMA POP 2022 : भारतीय सैन्य अकादमी से आज देश को 288 जांबाज योद्धा मिले हैं। राजधानी देहरादून के आईएमए में पासिंग आउट परेड आज संपन्न हुई। जहां कठिन चुनौतियां पार करते हुए मिलिट्री ट्रेनिंग संपन्न होने पर 377 जेंटलमैन कैडेट ने पीओपी में हिस्सा लिया।

IMA POP 2022 : 

IMA POP 2022

पासिंग आउट परेड : 

IMA में आज पूरे देश को 288 युवा जांबाज योद्धा सैन्य ऑफिसर मिले हैं साथ ही आठ अन्य मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालद्वीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान व तंजानिया के 89 कैडेट्स आईएमए पास आउट हुए। पीओपी में मुख्य अतिथि के तौर पर दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह पहुंचे और पासिंग आउट परेड की सलामी ली साथ ही उन्होंने सभी पास आउट सैन्य ऑफिसरों को राष्ट्र सेवा और भारत माता के शौर्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा के साथ ही शुभकामनाएं भी दी।

IMA POP 2022

IMA POP 2022 : इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट और आसमान से फूलों की वर्षा के बीच 377 जेंटलमैन कैडेट्स ने कदमताल परेड की। तो उनके माता-पिता और अभिभावकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। आईएमए से इस बार सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 50 जेंटलमैन कैडेट तो दूसरे नंबर पर उत्तराखंड के 33 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हुए। इसके अलावा अफगानिस्तान के 43, तजाकिस्तान के 19 और भूटान के 18 जेंटलमैन कैडेट्स भी पास आउट हुए।

IMA POP 2022

ये भी पढ़ें : कुल्हड़ में चाय पीकर सीएम धामी ने निर्देश किये जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.