Joshimath Is Sinking : चमोली का जोशीमठ इस समय बड़े संकट से जूझ रहा है। लगातार हो रहे भू-धंसाव से कई घरों में दरारें पड़ रही है। ऐसे में सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा राहत में प्रत्येक परिवार को तत्कालिक रूप से 1.50 लाख की अंतरिम सहायता देने की जानकारी दी है।
Joshimath Is Sinking : 4 हजार रूपये प्रतिमाह
सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने प्रेस वार्ता करते हुए जोशीमठ आपदा को लेकर स्थिति को स्पष्ट किया है। आर.मीनाक्षी सुन्दरम का कहना है कि जोशीमठ में अभी दो होटल जो भूधंसाव के कारण लटक गए है उनको डिस्मेंटल करने का आदेश किया गया है। उन्होंने कहा कि भूधंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे कर असुरक्षित भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया जा रहा है। आपदा प्रभावित परिवारों को तत्कालिक तौर पर 1.5 लाख की धनराशि अंतरिम सहायता के रूप में दी जा रही है।
जिसमें 50 हजार रूपये घर शिफ्ट करने तथा 1 लाख रूपये आपदा राहत मद से एडवांस में उपलब्ध कराया जा रहा है जो कि बाद में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे रही है। किराए के घर पर रहने वाले लोगों को 6 महीने तक 4 हजार रूपये प्रतिमाह दिए जा रहा है।
ये भी पढ़ें : डर के साए में जी रहे कपकोट के ग्रामीण, जर्जर मकानों ने बढ़ाई मुसीबतें