Mahashivratri Procession In Haridwar

Mahashivratri Procession In Haridwar : जलालपुर में शोभायात्रा निकालने पर लगी रोक, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति राजकाज राजनीति हरिद्वार
News Uttarakhand

Mahashivratri Procession In Haridwar : हरिद्वार के जलालपुर में महाशिवरात्रि के दिन प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने जलालपुर गांव में 5 किलोमीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है। वही प्रशासन की रोक के बाद कुछ आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

 

Mahashivratri Procession In Haridwar

Mahashivratri Procession In Haridwar : प्रशासन के फूले हाथ पांव

महाशिवरात्रि के दिन प्रशासन ने भगवानपुर तहसील क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शोभायात्रा निकालने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं प्रशासन ने गांव में 5 किमी की परिधि में धारा 144 लागू की है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कुछ आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रमक रुख अपना लिया है। आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर मकान बिकाऊ और गांव से पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। वही लोगों का आक्रोश देख प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।

Mahashivratri Procession In Haridwar

Mahashivratri Procession In Haridwar : प्रशासन का कहना है कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बता दें कि महाशिवरात्रि को लेकर जलालपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन ने पिछले साल हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में बवाल को देखते हुए इस शोभायात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी।

 

Mahashivratri Procession In Haridwar

 

ये भी पढ़ें : शिवरात्रि पर शिवालयों में भीड़, भांग—धतूरे संग जलाभिषेक से भक्त कर रहे भोले को प्रसन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published.