Mahila Congress protest In Dehradun

Mahila Congress protest In Dehradun : बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन , सरकार के खिलाफ नारेबाजी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Mahila Congress protest In Dehradun : देश के साथ ही प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को जनविरोधी सरकार बताया। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का कहना है की लगातार बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया।

Mahila Congress protest In Dehradun :

Mahila Congress protest In Dehradun

महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन : 

देहरादून में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरीके से लगातार महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में घर चलाना तो मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार को शायद जनता से कोई लेना देना नहीं है।

Mahila Congress protest In Dehradun

Mahila Congress protest In Dehradun : कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है की महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन रोजगार के आयाम नहीं बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है, साथ ही कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाती है तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Mahila Congress protest In Dehradun

ये भी पढ़ें :  प्रदेश की सबसे बड़ी केंद्रीयकृत रसोई का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published.