Manifesto Of BJP Uttarakhand

Manifesto Of BJP Uttarakhand : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया बीजेपी का घोषणा पत्र जारी

उत्तराखंड अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं चमोली चम्पावत टिहरी गढ़वाल देवभूमि पोलखोल देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मिशन २०२२ राजकाज रुद्रप्रयाग विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Manifesto Of BJP Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दृष्टिपत्र जारी करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि ये पत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। उन्होंने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है और पार्टी ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए इस पत्र को जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा किया है।

Manifesto Of BJP Uttarakhand : 

Manifesto Of BJP Uttarakhand

घोषणा पत्र की ये हैं खास बातें : 

– चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
– पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
– किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।

Manifesto Of BJP Uttarakhand

Manifesto Of BJP Uttarakhand : 
– लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
– देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
– स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
– 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।

Manifesto Of BJP Uttarakhand

Manifesto Of BJP Uttarakhand : 
– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
– हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज।
– बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार।
– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा।

ये भी पढ़ें : बद्रीनाथ सीट पर इस बार आमने-सामने महेन्द्र और राजेन्द्र, क्या टूटेगा इस सीट का मिथक या रहेगा बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published.