Manskhand Got First Place In Parade

Manskhand Got First Place In Parade : परेड में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड ने रचा इतिहास, सीएम ने दी बधाई

उत्तराखंड अल्मोड़ा गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल विशेष
News Uttarakhand

Manskhand Got First Place In Parade : 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड ने इतिहास रच दिया है। झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान मिलने पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गौरव का पल बताया।

 

Manskhand Got First Place In Parade

Manskhand Got First Place In Parade : मिला प्रथम स्थान

कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड को देश में प्रथम स्थान मिला है। इस सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पुराणों में गढ़वाल का केदारखंड और कुमाउं का मानसखंड के रूप में वर्णन किया गया है जबकि स्कंद पुराण में मानसखंड के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि झांकी में दर्शाए गए जागेश्वर मंदिर की धार्मिक मान्यता है। उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में सांस्कृतिक नवजागरण में उत्तराखंड सरकार काम कर रही है और मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण है।

Manskhand Got First Place In Parade

उन्होंने कहा कि माला मिशन के तहत चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जा रहा है। बता दें कि इस बार की गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी मानसखंड का विषय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुझाया था।

 

Manskhand Got First Place In Parade

 

ये भी पढ़ेंं : उत्तराखंड में बनेंगे 50 हजार पॉली हाउस, सरकार ने बनाई योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published.