Oath To 69 Newly Elected MLAS

Oath To 69 Newly Elected MLAS : प्रोटेम स्पीकर ने 69 नव निर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ, किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में ली शपथ

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Oath To 69 Newly Elected MLAS : सोमवार को उत्तराखंड में नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जहां प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने 69 विधायकों को शपथ दिलाई। वहीं स्वास्थ्य खराब होने के चलते किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ शपथ लेने नहीं पहुंचे।

Oath To 69 Newly Elected MLAS

महिला विधायकों ने ली पहले शपथ :

Oath To 69 Newly Elected MLAS : उत्तराखंड में 5 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। सबसे पहले महिला विधायकों ने गोपनियता की शपथ ली।विधायकों में सबसे पहले कोटद्वार से बीजेपी विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। इसके बाद सोमेश्वर से बीजेपी विधायक रेखा आर्य, हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, यमकेश्वर से बीजेपी विधायक रेणु बिष्ट, नैनीताल से बीजेपी विधायक सरिता आर्य

Oath To 69 Newly Elected MLAS

और देहरादून से बीजेपी विधायक सविता कपूर ने पहले शपथ ली। इसके अलावा रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी ने और थराली से बीजेपी विधायक भोपाल राम टम्टा ने भी संस्कृत में शपथ ली। भरत सिंह चौधरी, भोपाल राम टम्टा, प्रमोद नैनवाल, प्रेमचंद अग्रवाल और सतपाल महाराज ने संस्कृत में शपथ ली। इनके अलावा तिलकराज बेहड़ को छोड़कर सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने भी शपथ ली।

Oath To 69 Newly Elected MLAS : 

Oath To 69 Newly Elected MLAS

हिंदी में भी किशोर उपाध्याय ने ली शपथ : 

शपथ ग्रहण समारोह में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन तकनीकी गलती के चलते बाद में उन्हें एक बार फिर हिंदी में शपथ लेनी पड़ी। बता दें कि किशोर उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का दामन थामा था। उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं और उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को करारी शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें : प्रदेश को आज मिलेगा अपना मुख्यमंत्री, शाम 5 बजे विधान मंडल की बैठक में होगा नाम फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published.