Pandit Birju Maharaj

Pandit Birju Maharaj : पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन, शोक में संगीत जगत

मनोरंजन
News Uttarakhand

Pandit Birju Maharaj : मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल में निधन हो गया है। पंडित बिरजू महाराज को निधन दिल का दौरा पड़ा था। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के बाद बॉलीवुड व संगीत जगत शोक में डूब गया है और सोशल मीडिया में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। वो कथक नर्तक होने के साथ ही शास्त्रीय गायक भी ​थे।

Pandit Birju Maharaj : 

Pandit Birju Maharaj

Pandit Birju Maharaj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मादी ने टिव्ट करते हुए लिखा है कि भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति

Pandit Birju Maharaj

पद्म विभूषण से हुए सम्मानित :

Pandit Birju Maharaj : बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। बिरजू महाराज ने कई बड़ी फिल्में जैसे उमराव जान, देवदास, डेढ़ इश्किया और बाजी राव मस्तानी में डांस कोरियोग्राफ किया था। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गयस है। बिरजू महाराज को साल 1983 में पद्म विभूषण से और साल 2012 में फिल्म विश्वरूपम में डांस कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। वहीं साल 2016 में बाजीराव मस्तानी के ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

Pandit Birju Maharaj

ये भी पढ़ें : बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता, तो रो पड़े हरक सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published.