PM Modi Roars On Congress

PM Modi Roars On Congress : श्रीनगर से संबोधन के जरिए कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी, कहा— 14 फरवरी को वोट कर खत्म करें परिवारवाद

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल पौड़ी गढ़वाल मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

PM Modi Roars On Congress : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुनाव प्रचार—प्रसार के लिए उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi Roars On Congress

भाजपा निरंतर जनता की सेवा में लगी हुई है—पीएम :

PM Modi Roars On Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्रीनगर से उत्तराखंड की जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के घोषणा पत्र का उल्लेख किया और कहा की घोषणा पत्र में जो भी घोषणाएं की गई है उनको पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार उत्तराखंड की सेवा में लगी हुई है और आगे भी जनता के साथ के साथ भाजपा इसी तरीके से उत्तराखंड की सेवा करती रहेगी। उन्होंने चारधाम में आॅल वेदर रोड समेत तमाम योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि दिल्ली से चलने वाली विकास की धारा को उत्तराखंड में भी रास्ता मिले इसलिए 14 फरवरी को भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं।

PM Modi Roars On Congress

जनरल बिपिन रावत की मृत्यू का सियासी लाभ ले रही कांग्रेस : 

PM Modi Roars On Congress : दिवंगत जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड आकर मुझे जनरल बिपिन रावत की स्मृतियां भावुक कर रही है लेकिन आज जिस तरीके से कांग्रेस बिपिन रावत के कट आउट लगाकर चुनाव प्रचार प्रसार कर रही है उसको देख कर मुझे बेहद ही दुख हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज बिपिन रावत के नाम पर कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है जो निंदनीय है।

PM Modi Roars On Congress :

PM Modi Roars On Congress

PM Modi Roars On Congress : उन्होंने कहा की यह कांग्रेस वही है जिन्होंने विपिन रावत को देश का पहला सीडीएस बनाने को लेकर भी सवाल उठाए थे यह नहीं कांग्रेस के एक नेता ने उनको गुंडा तक कह दिया था। लेकिन आज कांग्रेस जनरल बिपिन रावत के निधन का सियासी इस्तेमाल कर रही है इसका जवाब कांग्रेस को देना उत्तराखंड की जनता की जिम्मेदारी है।

सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर कांग्रेस ने किया था जवानों का अपमान : 

PM Modi Roars On Congress : यही नहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी उस समय भी कांग्रेस ने सेना के जवानों पर सवाल उठाया था। कांग्रेस ने सेना के जवानों से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे जो सेना का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को आज चारधाम याद आ रहे हैं लेकिन भाजपा हमेशा से ही चारधाम के विकास के लिए दृढ़ रही है और इस दिशा में लगातार काम भी कर रही है।

PM Modi Roars On Congress

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में राहुल गांधी बोले मैं नहीं डरता पीएम मोदी से

Leave a Reply

Your email address will not be published.