Police Alert On False Rumor

Police Alert On False Rumor : चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, डीजीपी अशोक कुमार ने दिए निर्देश

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून पर्यटन राजकाज राजनीति रुद्रप्रयाग लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Police Alert On False Rumor : चारधाम यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर कही जा रही तमाम बातों को पुलिस ने अफवाह बताया है। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा को लेकर सभी पुलिस कप्तानों को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

 

Police Alert On False Rumor

Police Alert On False Rumor : लोगों ने डाली पोस्ट

मंगलवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा भी शुरू हो गयी। ऐसे में कपाट खुलने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यात्रा की व्यवस्था और दर्शन को लेकर तरह तरह की पोस्ट डाली हैं। कुछ ने कई लोगों के बिना दर्शन किये लौटने और कुछ लोगों को मंदिर में जाने से रोकने की बातें कही गयी।

Police Alert On False Rumor

डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी किए हैं की इस तरह की अफवाहों पर नजर रखें। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू हो गई है और हजारों की संख्या में तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे है।

 

Police Alert On False Rumor

 

ये भी पढ़ें : सूडान के गृह युद्ध में फंसे नंदकिशोर , परिवार ने डीएम से लगाई वापसी की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published.