Politics of BJP Congress

Politics Of BJP Congress : कांग्रेस नेता यशपाल आर्य पर हमले ​को कांग्रेस-भाजपा में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति जारी

उत्तराखंड उधमसिंह नगर राजकाज
News Uttarakhand

Politics of BJP Congress : उधमसिंहनगर के बाज़पुर में कांग्रेस के दो गुटों में हुए वबाल प्रकरण को लेकर वार पलटवार की राजनीति शुरू हो चुकी है। जहां कांग्रेस पार्टी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफ़िले पर हुए हमले को बीजीपी की साजिश करार दे रही है तो वहीं बीजीपी इसे अंदरूनी कलाह करार दे रही है।

Politics of BJP Congress

कांग्रेस ने भाजपा पर झूठे मुकदमों का लगाया आरोप :

Politics of BJP Congress : बाजुपर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हुए जानलेवा हमले को लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है जहां कांग्रेस इसे भाजपा की चाल बता रही है तो वहीं भाजपा इस हमले के पीछे की वजह कांग्रेस की अंधरूनी कलाह को करार दे रही है। आपको बता दें कि बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में जाने के लिए अपने बेटे के साथ निकले थे जहां यशपाल आर्य का विरोध कांग्रेस के ही एक गुट ने काले झंडे दिखा कर किया |

Politics of BJP Congress :

Politics of BJP Congress

और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी की नौबत मारपीट तक जा पहुंची और पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला तक बोल दिया लेकिन इस बीच यशपाल आर्य के समर्थकों ने हमले को अपने उपर ले लिया जिसके बाद यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और ​पुलिस को आप बीति बताई। लेकिन अब कांग्रेस इसे भाजपा की साजिश करार दे रही है। जिसको लेकर कांग्रेसी नेता बब्बू सैफी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के पुतले को आग के हवाले कर दिया और बीजीपी सरकार की सह पर 24 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया।

Politics of BJP Congress

भाजपा ने हमले को सोची समझी साजिश का बताया हिस्सा :

Politics of BJP Congress : तो वहीं दूसरी तरफ बीजीपी ने इस पूरी घटना को आपसी कलह बताते हुए कांग्रेस से कहा कि ये कांग्रेस के ही परिवार के लोग हैं और ये पूरी घटना सोची समझी साजिश का हिस्सा है जिसके जरिए बाजपुर में कांग्रेस जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए सरकार पर आरोप मड़ रही है जिसका कोई फायदा कांग्रेस को नहीं होने वाला है।

ये भी पढ़ें : राज्य के होमगार्ड्स को सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published.