Priyanka Gandhi’s Uttarakhand Tour : बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगाातार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी गढ़वाल और कुमाऊं में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रियंका गांधी आगामी 9 जनवरी को उत्तराखंड आ रही हैं।
Priyanka Gandhi’s Uttarakhand Tour :
कार्यकर्ताओं में उत्साह :
Priyanka Gandhi’s Uttarakhand Tour : प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। वो गढ़वाल में श्रीनगर और कुमाऊं के अल्मोड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। लेकिन प्रियंका गांधी के उत्तराखंड दौरे पर संशय बना हुआ है क्यूकिं उनके परिवार और स्टाफ से कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं। जिसके बाद प्रियंका गांधी आइसोलेट हो गया थी। आपको बता दें उनकी रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है।
ये भी पढ़ें : केजरीवाल को हुआ कोरोना , कल देहरादून में की थी बड़ी रैली