Registration For Hemkund Sahib

Registration For Hemkund Sahib : हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के खुल रहे कपाट , ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति पर्यटन राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Registration For Hemkund Sahib : उत्तराखंड के चमोली में सिख के प्रसिद्व गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 22 मई को खुल रहे हैं और आज ऋषिकेश गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया है।

वहीं पहली बार हेमकुंड साहिब का यात्रा मार्ग स्ट्रीट लाइटों से जगमगाता हुआ दिख रहा है। आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहला जत्था रवाना होने से पहले दरबार में कीर्तन का आयोजन किया गया और इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे।

Registration For Hemkund Sahib :

Registration For Hemkund Sahib

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन : 

हेमकुंड साहिब के ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा का कहना है कि इस साल यहां यात्रियों की सीमित संख्या रखी गई है। यानी हर रोज केवल 5000 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर पाएंगे। जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है।

Registration For Hemkund Sahib

Registration For Hemkund Sahib : रजिस्ट्रेशन के लिए उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के जरिए श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand के जरिए भी रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इसके साथ ही ऋषिकेश के हेमकुंड गुरुद्वारे में भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।

Registration For Hemkund Sahib

ये भी पढ़ें : यमुनोत्री हाईवे में लैंडस्लाइड के कारण चार हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का रूका रास्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published.