Republic Day 2023 Update

Republic Day 2023 Update : मानसखंड झांकी को मिला प्रथम स्थान, हर कलाकार को मिलेंगे 50,000 रूपये

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति राजकाज लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Republic Day 2023 Update : इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड की झांकी कर्तव्य पथ पर बेहद खास रही। मानसखंड थीम पर आधारित इस झांकी ने पूरे राष्ट्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई देने के साथ ही प्रत्येक कलाकार को 50,000 रूपये देने की घोषणा की।

Republic Day 2023 Update

Republic Day 2023 Update : मुख्यमंत्री से भेंट

बता दें कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से ही मानसखंड पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई थी। प्रथम स्थान और ट्रॉफी मिलने की सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को दी थी।

Republic Day 2023 Update

बुधवार को झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएसचौहान सहित झांकी के अन्य कलाकारों ने मुख्यमंत्री से उनके आवास स्थित कैंप कार्यालय में उनसे भेंट करी। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रथम स्थान मिलने को प्रदेश के लिए सम्मान बताया और साथ ही कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश—विदेश में पहचान मिली है।

Republic Day 2023 Update

Republic Day 2023 Update : पुराण में मानसखंड

स्कन्द पुराण के मानस खंड व अन्य पौराणिक साहित्य में मानस खंड के नाम से वर्णित क्षेत्र वर्तमान कुमाऊ मंडल ही है। इसमें हरिद्वार से हिमालय तक के विस्तृत क्षेत्र को केदारखंड और नंदा देवी पर्वत से कालागिरी तक के क्षेत्र को मानस खंड कहा गया है।

 

 

यह भी पढें : पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए कड़े इंतजाम , 12 फरवरी को होगी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published.