Sarita Arya Joins BJP

Sarita Arya Joins BJP : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सरिता आर्य ने की BJP ज्वॉइन

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून नैनीताल मिशन २०२२ राजकाज
News Uttarakhand

Sarita Arya Joins BJP : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में नेताओं का पाला बदलने का खेल तेज हो गया है। मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आज BJP ज्वॉइन कर ली है।

Sarita Arya Joins BJP

बिना शर्त के भाजपा में हुई शामिल—सरिता : 

Sarita Arya Joins BJP : उत्तराखंड में जैसे—जैसे चुनाव की तारीख नजदिक आ रही है वैसे—वैसे दलबदल की राजनीति भी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा से बर्खास्त मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं से बाजार गर्म है तो इस बीच कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। दरअसल भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

Sarita Arya Joins BJP :

Sarita Arya Joins BJP

इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि वे बिना शर्त के भाजपा में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की पद पर रहते हुए उन्होंने महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी दिए जाने की मांग की थी लेकिन कांग्रेस की ओर से उनका टिकट काटे जाने की अटकलें लगातार सामने आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का मन बना लिया।

इस सीट से टिकट मांग रही थी आर्य : 

Sarita Arya Joins BJP : सरिता आर्य के तीखे तेवरों और लगातार बीजेपी के संपर्क में रहने के चलते कांग्रेस द्वारा उन्हें पहले ही निष्काषित कर दिया था जिसके बाद आज सरिता आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं ख़बरों की माने तो सरिता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से नाराज चल रही थी। इसके साथ ही वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। जिसके बाद वे लगातार कांग्रेस पर नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने का दबाव भी बना रही थी।

Sarita Arya Joins BJP

ये भी पढ़ें : बाजपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published.