Temperature 38 degree

Temperature 38 degree : तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बढ़ती गर्मी, पशु पक्षी हो रहे जल के लिए परेशान

उत्तराखंड पर्यटन राजकाज लाइफस्टाइल विशेष हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Temperature 38 degree : जल के लिए पशु पक्षी तरस रहे हैं इसकी जिम्मेदारी किसकी ​है हर व्यक्ति को जल संरक्षण करना अति आवश्यक है 

आने वाले सप्ताह में और अधिक गर्मी पडऩे की संभावना है। गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर के रख लेता है। लेकिन परिंदे व पशुओं को तपती गर्मी में यहां-वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। पानी न मिले तो पक्षी बेहोश होकर गिर पड़ते हैं।

Temperature 38 degree : 

Temperature 38 degree

साफ पानी की व्यवस्था : 

गर्मी से बचने के लिए पानी के छिड़काव के साथ कूलर-एसी आदि की व्यवस्था कर ली होगी। मगर बेजुबान जानवर कैसे इस मौसम की मार झेलेंगे एक दौर था जब गांव और शहर में पानी के तमाम प्राकृतिक स्रोत मौजूद थे। मगर आज कई ऐसे इलाके हैं जहां पानी के प्राकृतिक स्रोत न के बराबर हैं। जो बचे भी हैं उनका पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में अपने घर में बेजुबान जानवर के लिए साफ पानी की व्यवस्था करें जिससे वो बीमारी से बच सके।

Temperature 38 degree

Temperature 38 degree : अपने खेतो पर गड्डे, तलाई में प्रतिदिन जितना हो सके पानी भरने की व्यवस्था करे, छतो पर, घर के बाहर, बगीचों में पुराने बर्तनो व बाल्टी में ठंडा पानी भरने की व्यवस्था करे। आप के इस कार्य से आपको जो सुकून मिलेगा वह अकल्पनीय होगा।

Temperature 38 degree

ये भी पढ़ें : राजधानी देहरादून में दो कार आपस में भिड़ी , छह घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published.