Uttaraini Festival Of Devbhoomi

Uttaraini Festival Of Devbhoomi : देवभूमि के उत्तरैणी त्यार में कौवों को खिलाते हैं पकवान

उत्तराखंड अल्मोड़ा गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन पिथौरागढ़ विशेष
News Uttarakhand

Uttaraini Festival Of Devbhoomi  : उत्तराखंड के कुमाऊं में मकर संक्रांति को ‘घुघुतिया त्यार ‘ के रूप में मनाते हैं। कुमाऊं में उत्तरायणी को उत्तरैणी त्यार कहा जाता है। कुमाऊं में घुघुतिया तो जौनसार में मरोज त्योहार के रूप में मनाते हैं। जिसे बड़े हर्ष उल्लास और उमंगों के साथ मनाया जाता है। इस दिन घर पकवानों की खुशबू से महक जाते हैं। वहीं बागेश्वर में इसे उत्तरायणी मेले से मनाया जाता है।

Uttaraini Festival Of Devbhoomi

Uttaraini Festival Of Devbhoomi :

कैसे मनाते हैं : 

Uttaraini Festival Of Devbhoomi  : घुघुतिया त्यार के दिन आटे में गुड़ मिलकार गूंथा जाता है और उसे ढाल-तलवार और डमरू जैसे कई कलाकृतियां बनाकर पकवान बनाए जाते हैं। फिर इनको माला में पिरोया जाता है और उसमें संतरे भी लगाये जाते हैं। इस माला को बच्चों को पहनाया जाता है और बच्चे इसे सुबह सुबह नहा-धोकर कौओं को बुलाते हुए उन्हें खिलाते हैं। बच्चे ऐसे बुलाते हैं कौओं को –

Uttaraini Festival Of Devbhoomi

काले कौआ काले, घुघुति मावा खा ले!
लै कावा भात, मिकैं दिजा सुनौक थात!!
लै कावा लगड़, मिकैं दिजा भै-बैणियों दगौड़।
लै कावा बौड़, मिकैं दिजा सुनुक घ्वड़!!

Uttaraini Festival Of Devbhoomi

ये भी पढ़ें : केदारनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published.